टेंडर के नाम पर छावनी परिषद में कि गया भ्रष्टाचार : तेजनारायण पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा नेता ने रक्षा मंत्रालय से जांच की मांग करते हुए दोषी को बर्खास्त करने की किया मांग

अयोध्या। सपा नेता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कैंटोनमेंट बोर्ड पर टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कैंटोनमेंट बोर्ड में 15 करोड़ से ज्यादा का घपला टेंडर के नाम पर किया गया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि जिस कोड से टेंडर निकाला गया उसी कोड से टेंडर डाला गया उन्होंने कहा कि टेंडर निकालने वाला भी वही, टेंडर डालने वाला भी वही। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के टेंडर में अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी, डीएम कार्यालय का प्रमाण पत्र फर्जी, फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर ठेकेदार और कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों की मिली भगत से करोड़ों रुपए की कमीशन बाजी का खेल हुआ है। सपा नेता ने रक्षा मंत्रालय से जांच की मांग करते हुए कहा कि जो भी दोषी हो उनको बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यह देश के साथ छलावा है और अपमान है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि छावनी परिषद में बिना नोटिस दिए सौ से अधिक सफाई कर्मियों को निकाल दिया गया है। उन परिवारों की रोजी-रोटी छीन ली गई है। सपा नेता ने कहा कि ठेकेदार और छावनी परिषद के अधिकारियों ने मिल कर मोटे कमीशन के फेर में वर्षों से काम करते आ रहे सफाई कर्मियों की छंटनी कर दी है जो भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जान हथेली पर रख कर यह लोग काम कर रहे थे अब मतलब निकल गया तो हटा दिया गया है। सपा नेता ने कहा कि छावनी परिषद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार चल रहा है। अधिशासी अधिकारी, लेखाकार और ठेकेदार मिल कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya