विकास के नाम पर अयोध्या में किया गया भ्रष्टाचार : अजय राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने  फैज़ाबाद जेल में बंद पार्टी जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर जाना हाल


अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को फैज़ाबाद जेल पहुंचे। जहां निरुद्ध कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। जिला कारागार गेट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि फैजाबाद के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जिला प्रशासन ने दमनात्मक कार्रवाई की है जिसकी हम निंदा करते हैं। इस दौरान बड़ा आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अयोध्या में विकास के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया। मंदिर निर्माण के पूर्व कौड़ियों के दाम में खरीदी गई जमीन रातों-रात करोड़ों में बेच दी गई। पहले ही बरसात में अयोध्या के विकास की कलई खुल गई। अयोध्या में ज्यादातर काम और प्रमुख व्यापारिक स्थल गुजराती कंपनियों को दे दिए गए।

बगैर टेंडर नगर निगम गुजरात की कम्पनी को अवैध तौर पर किया करोड़ों का भुगतान


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अयोध्या नगर निगम द्वारा बिना टेंडर आउटसोर्सिंग के गुजरात से जुड़ी एक कंपनी को पिछले तीन सालों से करोड़ों का अवैध भुगतान किया जा रहा है।कंपनी का नाम ।ठ म्दजमतचतपेमे है और कागजों में इसका पता मेहसाणा गुजरात है। पिछले तीन सालों से बिना टेंडर के इस कम्पनी को हजारों कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के लिए लगातार विस्तार दिया जा रहा है। 2020-2021 में इसका पहली और अंतिम बार टेंडर हुआ था, तब से कोई टेंडर न देकर इसको विस्तार पर विस्तार देकर पैसे डकार लिए गए।

इसे भी पढ़े  सिंधी सेंटर में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

यूपी सरकार का शासनादेश है कि एक वर्ष से अधिक किसी भी सूरत में बिना टेंडर भुगतान हो ही नहीं सकता। लेकिन, अयोध्या नगर निगम में बड़ा गोलमाल आज भी जारी है। पत्रकारों से मुखातिब राय ने प्रश्न किया कि प्रभु राम की नगरी में यह धोखाधड़ी का खेल कब तक चलेगा? लोकसभा चुनाव में अपनी करनी का परिणाम भुगतने के बाद भी भाजपा वालों को सद्बुद्धि नहीं आ रही है।

खैर! जल्दी ही जनता इन लोगों का प्रदेश से सुपड़ा साफ करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गोंडा ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कहा देश में ट्रेन हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गोंडा के समीप डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेल मंत्री को इन घटनाओं से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है। वे सत्ता सुख लेने में मशगूल हैं।

अगर विभाग नहीं सम्भल रहा तो छोड़ के हट जाएं! जनता की जान से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार द्वारा शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर रोक लगाना और लखनऊ के इंद्रप्रस्थ नगर, पंतनगर, खुर्रम नगर, अबरार नगर, शिवानी बिहार में बुलडोजर कार्रवाई को स्थगित करने का निर्णय यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा की सोची-समझी चाल है।

देश के अन्य राज्यों में सम्पन्न हुए उपचुनावों तथा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली हार से डरी भाजपा उत्तर प्रदेश के साथ एक बार फिर छल करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री के उस आदेश की भी कड़े शब्द में निंदा की जिसमें कावड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों को और ठेले , खोमचे वालों को अपने दुकान के आगे अपना नाम लिखना आवश्यक किया गया है। उन्होंने इस तरह की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और विघटनकारी बताया।

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री से मिलने उनके आवास गए प्रदेश अध्यक्ष

-इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के घर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, बृजेश रावत, चेतनारायण सिंह , अनिल सिंह,रामेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, जनार्दन सिंह, फ्लावर नकवी, राजकुमार मौर्य, राम नरेश मौर्य ,सुनील मिश्रा, राम अवध पासी, राजकुमार पांडे राजकुमार सिंह,अब्दुल हकीम, रामसागर रावत, बसंत मिश्रा,बलवीर कोरी, तारिक रुदौली, लाल मोहम्मद, करण त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, छविराज यादव, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, अनूप मिश्रा, अनिल तिवारी, चंचल सोनकर, राजेंद्र रावत, दिनेश यादव रोहित यादव, पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह सैनिक, शत्रुघ्न सिंह, कर्म राज यादव ,मोहम्मद अमीरु, आदि उपस्थित रहे। इससे पहले सोहावल टोल प्लाजा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जिला अध्यक्ष कांग्रेस अखिलेश यादव के छोटे भाई दिनेश यादव के नेतृत्व में रोहित यादव, राजन यादव, राकेश यादव ,बंटी खान ,अब्दुल हकीम, मुकेश प्रधान ,सत्यनारायण यादव, सोनू प्रधान, सूरज यादव ,जिला पंचायत सदस्य दिनेश चौधरी आदि ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya