जेठ बनकर युवती से की 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात में जुटी कैंट पुलिस

अयोध्या। साइबर ठग ने खुद को जेठ बताकर कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता से धोखाधड़ी कर 50 हजार रूपये हड़प लिया। पीड़िता ने कैंट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विवाहिता दीक्षा त्रिपाठी पत्नी नीरज मिश्रा निवासी बेगमगंज गढ़ैया का कहना है कि 20 मार्च की शाम 7.20 बजे उसके मोबाईल पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को उनका जेठ बताया और खाते में 50 हजार रुपया डालने की बात कह इस रकम को तत्काल ट्रांसफर करने को कहा। उन्होंने अपने गूगल पे के माध्यम से संबंधित मोबाईल नंबर पर दो किश्तों में 25-25 हजार रूपये डाल दिए।

इसके बाद दुबारा फोनकर 10 हजार रूपये और खाते में डालने को कहा गया तो उनको ठगे जाने का अहसास हुआ। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मोबाईल नंबर के आधार पर गबन और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। प्रकरण की विवेचना कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े  भक्ति, शक्ति, बुद्धि और युक्ति का संगम है हनुमानगढ़ी : योगी आदित्यनाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya