कांग्रेसियों ने निकाली प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आज किसान परेशान है राहुल गांधी की न्याय यात्रा से है उम्मीद :परमानंद शुक्ला


अयोध्या। बीते 14 जनवरी से कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी फिर एकबार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में है फरवरी के दूसरे सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले प्रदेश की कांग्रेस कमेटी प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से जनजागरण करने का काम कर रही है, इसी सिलसिले में अयोध्या जनपद के मवई ब्लाक में रविवार को ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला की अगुवाई और संजय तिवारी के मार्गदर्शन में उमापुर बाजार में पदयात्रा निकालकर लोगों से संवाद स्थापित किया।

यात्रा के पश्चात एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी संजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के पंच न्याय के विचार के साथ देश का हर नागरिक जुड़ रहा है और उन्हें उम्मीद है कि देश में राहुल गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर उन्हें न्याय मिलेगा। वहीं छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से पीड़ित है, मोदी जी ने 2014 में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जो कि आज विफल नजर आ रहा है।

परमानंद शुक्ला ने कहा कि आज किसान परेशान है राहुल गांधी की न्याय यात्रा से उन्हें उम्मीद है की फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और उनके साथ न्याय होगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल तिवारी, रूदौली विधानसभा अध्यक्ष राम आशीष तिवारी, सैय्यद हुसैन, हरिकेश कुमार प्रधान, राम कृष्ण शुक्ला, जगतपाल रावत, निजामुद्दीन, सर्वेश तिवारी, अनुज कुमार मिश्र, राम कृष्ण मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रील की दिल्लगी बना रही दिमाग़ का दही : डा. आलोक मनदर्शन

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि इसी क्रम में सोहावल ब्लॉक में अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत के नेतृत्व पदयात्रा निकाली गई। जिसमें प्रमुख रूप सेराम नरेश मौर्या, अब्दुल हकीम, राम सागर रावत, राजपाल रावत राजदेव यादव, मनोज पासवान, राजेन्द्र प्रसाद रावत, आजाद रावत रोहित कुमार, हनुमत चौधरी,छोटू, अंकित कुमार, बैजनाथ रावत, घनश्याम रावत, जगदीश रावत,लाल मोहम्मद, जितेन्द्र पान्डेय,विनय रावत, आदि लोगों ने उत्साह पूर्व भाग लिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya