अलग-अलग हादसों में चार घायल, भर्ती

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में हुए हादसों में घायल चार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की रात 10 बजे एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी हुकुम सिंह 22 वर्षीय रामचंद्र पुत्र केशवराम तथा 18 वर्षीय करन पुत्र सुखराम को घायलावस्था में लेकर जिला अस्पताल लाया।

दोनों हाईवे पर दुर्घटना में घायल हुए थे। वहीं कुमारगंज थाना क्षेत्र के हरदोईया निवासी 28 वर्षीय राजेश पुत्र मंशाराम और 14 वर्षीय रोहित पुत्र निर्मल कुमार निवासी माधव पुत्र पंडेहवा थाना पूराकलंदर को उनके पिता ने लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मार्ग दुर्घटना के इन तीनों मामलों में घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो पुलिस को भेजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  अवध विवि की शिवांगी ने नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनीवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता कास्यं पदक

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya