जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों को कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सिविल लाइंस स्थित शहीद स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

अयोध्या। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में सेना के एक कर्नल ,एक मेजर ,पुलिस के एक डीएसपी रैंक के अधिकारी सहित एक जवान की शहादत पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सिविल लाइंस स्थित शहीद स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

इस अवसर पर एकत्रित कांग्रेस नेताओं ने अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा हमें अपने सेना और जवानों पर गर्व है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ,जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम, पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,राम अवध ,बृजेश रावत, उमेश उपाध्याय ,नीरज शर्मा, अशफ़ाकउल्ला, शैलेंद्र प्रताप सिंह बृजेश तिवारी ,घनश्याम साहू आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  तिलोदकी नदी के उद्गम स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्ष्ण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya