हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज करेगी कांग्रेस

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देने के लिए 26 जनवरी से शुरू होगा अभियान

अयोध्या। भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज करेगी यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 2 महीने तक जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने बताया कि किया विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों ,गांवों और मतदान केंद्रों तक पहुंचेगा प्रत्येक गांव में कांग्रेस का झंडा फहरा कर पदयात्रा की शुरुआत होगी।

श्री तिवारी ने बताया कि इस अभियान में यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र व मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट भी डोर टू डोर वितरित की जाएगी इसके अलावा हर जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी आयोजित होगा। श्री तिवारी ने बताया इसके अलावा राज्य स्तर पर कांग्रेस की महारैली भी होगी जिसको कांग्रेस अध्यक्ष अथवा पूर्व अध्यक्ष संबोधित करेंगे इसके उपरांत प्रियंका गांधी के नेतृत्व में राज्य की राजधानी में महिला मार्च भी होगा जिसकी समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा।

श्री तिवारी ने बताया कि इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया विभाग की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल साबरी, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रशासनिक प्रभारी वा संगठन महासचिव दिनेश सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई है।

इसे भी पढ़े  पुलिया से भिड़ी छत्तीसगढ़ के श्रदालुओं की कार,तीन घायल

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya