in

कांग्रेस पार्टी के पूर्व जेल विजिटर बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव की दुर्घटना में मौत

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या अंतर्गत बूथ नंबर चार पर अज्ञात वाहन ने पूर्व जेल विजिटर बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव को कुचला हुई मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव निवासी कंधारी बाजार रिकाबगंज हनुमानगढ़ी को आज अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई

बताते चलें कि बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव कांग्रेस पार्टी के पुराने एवं सक्रिय कांग्रेस नेता थे जो कुछ दिनों से अपनी बीमारी एवं लाचारी के चलते जनता के बीच भोजन एवं जलपान हेतु मांगा करते थे कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के बाद भी उसे लावारिस के रूप में मौत हासिल हुई पुलिस ने पंचनामा भर आधुनिक चीरघर पोस्टमार्टम हेतु लाश भेज दिया है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव सच्चे कांग्रेसी थे वह जेल विजिटर के पद पर रह चुके थे उनके निधन से कांग्रेस जनों ने अपना एक सच्चा साथी खो दिया। बुद्धि प्रकाश के निधन पर जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम उमेश उपाध्याय प्रवीण श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास शर्मा धर्मेंद्र सिंह पास्टर अशोक कुमार राय आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।

 

इसे भी पढ़े  84 कोसी परिक्रमा मार्ग : बीकापुर से पटरंगा का खुला टेण्डर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

रामपथ से सरिया चोरी में दो गिरफ्तार, ई रिक्शा बरामद

नाका हनुमानगढ़ी में अर्पित किए गए फूलों से अवध विवि निर्मित करेगा इत्र