निर्वाचन आयोग की जवाबदेही की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– आठ अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाया


अयोध्या। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस और इडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों के साथ जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक बढ़ते समय कथित दुर्व्यवहार एवं लाठीचार्ज की घटना के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसजनों ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताते हुए निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान गांधी पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए। यहां से केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की ओर मार्च निकाला गया।

कचहरी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गहमागहमी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक गेट खोलकर कचहरी परिसर में प्रवेश किया और सरकार तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो सहित विभिन्न नारे लगाते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही सर्वाेपरि है।

इसे भी पढ़े  युवा आयु में ही होते है दो-तिहाई मनोविकार : डा. आलोक मनदर्शन

यदि लोकतंत्र के प्रहरी माने जाने वाले संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं, तो उनका निष्पक्षता से जवाब दिया जाना चाहिए। शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है और इसकी आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई निरंतर जारी रखेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला प्रवक्ता शीतला पाठकने कहा कि 8 अक्टूबर 2026 को काला दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, जवाबदेही और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा एवं राम अवध पासी ने कहा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना हिंदुस्तान के प्रत्येक नागरिकता कर्तव्य है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह , पीसीसी सदस्य उग्र सेन मिश्रा, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, अशोक कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह रिशु,, रमाशंकर तिवारी, रामकिशोर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, दिलीप गॉड, प्रशांत पांडे, संतोष तिवारी, राजेंद्र कोरी,तौसीफ खान, इरफान खान, तारीक रुदौली, राकेश बंसल, नीलम गौतम, कविंद्र साहनी, नाजिश फातिमा, दयावती, पुष्पा देवी, भगवान बहादुर शुक्ला,सुशांत पांडे, संतोष तिवारी, सुधीर प्रदीप, तेजबली पांडे, करमराज यादव शेर बहादुर दुबे शिव बहादुर दुबे महिपाल सिंह रामकरण कोरी अकबर अली मेजर अशोक कुमार सिंह मनोज कुमार श्रीनिवास तिवारी सुनील सिंह रमाकांत गुप्ता दयाशंकर तिवारी विश्व प्रकाश मिश्रा रमाशंकर तिवारी शैलेंद्र मणि पांडे राकेश तिवारी विजय यादव विनायक घर द्विवेदी रामेंद्र त्रिपाठी बसंत प्रहलाद माझी शैलेंद्र विक्रम सिंह यशवीर सिंह अश्वनी सिंह मधुर धर्मेंद्र सिंह फास्टर रामराज निषाद विकास पाल सिंह शालिग्राम प्रजापति जिओ हैदर कविंद्र साहनी, राकेश तिवारी रजनीश शर्मा रामेंद्र मोहन मिश्रा पप्पू रामनाथ शर्मा विजय यादव हरजीत सिंह सलूजा अशोक कनौजिया अरुण साहू नाजिश फातिमा दयावती विकास मिश्रा राजकुमार सोनी सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा अशोक कुमार शर्मा कल शर्मा सुरेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय छात्र संगठन महानगर अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya