कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री ने किया रोड शो

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- कांग्रेस सत्ता में आयी तो पहला काम गरीबों के परिवार के महिला मुखिया के खाते में 72000 रूपये सालाना दिया जायेगा

रोड शो के दौरान संतेा महंतो का आर्शिवाद लेते डा निर्मल खत्री

अयोध्या। चुनाव के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री ने समर्थकों के साथ अपने आवास से जनसंपर्क रोड शो प्रारंभ कर चkSक, रिकाबगंज, कसाबबाड़ा, फतेहगंज चैराहा होते हुए बजाजा तक लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील किया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया श्री खत्री का शहरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जनपद अयोध्या की सारी राजनीतिक पार्टियों ने जनता की भावनाओं से खेलने का काम किया है कोई धर्म के नाम पर जनता का वोट लिया तो कोई जाति के नाम पर, लेकिन वोट लेने के बाद इस जनपद के विकास को, आमजन की समस्याओं को ,नजरअंदाज किया। उन्होंने न्याय योजना का जिक्र करते हुए कहा कांग्रेस सत्ता में आती है तो पहला काम गरीबों के परिवार के महिला मुखिया के खाते में 72000 रूपये सालाना देने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी की मंशा है इस देश से गरीबी खत्म की जाए और दूसरी तरफ अन्य पार्टियां गरीबों को खत्म करने पर आमादा हैं। यही कारण है की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार तीन लाख 75 हजार करोड़ रूपए अपने चहेते उद्योग पतियों को तो माफ करती है ,लेकिन कांग्रेस की गरीबी मिटाने वाली न्याय योजना का विरोध कर रही है। आप सबसे गुजारिश है कि कांग्रेस पार्टी को ताकत दें जिससे गरीबों , व्यापारियों , एवं नौजवानों का भला हो सके। रोड शो में मौलाना मोहम्मद रईस इमाम बेनीगंज मस्जिद, डॉक्टर इम्तियाज खा इमाम रौनाही, हाजी मंसूर खा, हाजी इरशाद अहमद,, हाजी इश्तियाक सलमानी ,डॉक्टर रफी, डॉक्टर खलील अहमद ,मुनीर आब्दी, अकील अंसारी, मोहम्मद दानिश जिया ,अकबर अली मेजर, फ्लवर नकवी ,मतीउल्लाह, मोहम्मद अकील, मोहम्मद अजमल खलील ,रुखसार खा ,शाहनवाज हुसैन बाबा, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद अकरम ,ताज मोहम्मद, मोहम्मद असद अहमद, मोहम्मद आरिफ, व्यापारी नेता अबि आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता संजय महेंद्रा, सुरेंद्र अग्रहरी ,राजा अजीत प्रताप सिंह , सरदार हरजीत सलूजा, सरदार कल्याण सिंह ,सरदार मनिंदर सिंह ,अशोक कनौजिया, कविंद्र साहनी ,राजेंद्र प्रताप सिंह ,केके सिन्हा, सुनील पाठक ,शीतला पाठक, चेत नारायण सिंह, मोहम्मद शरीफ ,नागा राम लखन दास ,महंत जय मंगल दास, शैलेंद्र मणि पांडे ,उमेश यादव, रामकुमार ओझा, सुनील कृष्ण गौतम ,उमेश उपाध्याय, बृजेश सिंह चैहान ,अनिल सिंह , अनिल तिवारी ,मंसाराम यादव ,महेश वर्मा, मृत्युंजय श्रीवास्तव , रामानुज तिवारी ,कमलेश दुबे ,संजीव दुबे, संतोष तिवारी ,रूद्र शुक्ला, राकेश पांडे ,दिवाकर त्रिपाठी अनूप मिश्रा , शरद शुक्ला ,करण त्रिपाठी, बसंत मिश्रा ,विजय यादव, अवधेश तिवारी चंचल सोनकर हजारी प्रसाद ,राकेश मिश्रा ,सुशील पांडे ,राजकुमार पांडे ,रवि गुप्ता ,अखिलेश तिवारी शास्त्री ,अखिलेश चतुर्वेदी ,दीप चंद्र सिंह ,वेद सिंह कमल ,गणेश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, बजरंग सिंह ,देवकीनंदन मौर्या, आशीष मौर्य सूर्य नारायण सिंह ,आनंद श्रीवास्तव ,मधु पाठक ,शालिनी पांडे ,संगीता सोनकर ,सविता यादव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर ,मुस्लिम शेख ,रणजीत सिंह आदि प्रमुख लोग रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya