फैजाबाद। भाजपा द्वारा आयोजित बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचे। बूथ नम्बर 177 महाराजा इंटर कालेज की समिति के कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर माल्यापर्ण करके अभिनंदन किया गया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने चुनाव की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। 10 से 15 नवम्बर तक भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के आवास पर जा रहे है तथा उनका अभिनंदन कर रहे है। 17 नवम्बर को आयोजित कमल संदेश बाईक रैली में हर बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ समिति कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है। कमल संदेश रैली वातावरण बनाने का कार्य करेगी। रैली में हर बूथ से कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भाजपा की जमीनी हकीकत का अहसास विपक्षी दलों को करायेगी। इस अवसर पर शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, प्रतीक श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, विद्याकांत द्विवेदी सत्येन्द्र श्रीवास्तव विजय गौड़, आलोक सिंह, भाष्कर तिवारी, सुशील दास, शिवम त्रिपाठी, किशन त्रिपाठी बूथ स्तरीय समिति में अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह, आदित्य तिवारी, देवेन्द्र त्रिपाठी, राम अवतार तिवारी, सतीश मिश्रा, उषा त्रिपाठी, नरेन्द्र तिवारी, समीर, अवनीश द्विवेदी मौजूद रहे।
Prev Post
Next Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.