अयोध्या से रामराज्य की परिकल्पना पूरे विश्व में हुई प्रसारित : चंपत राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दीपोत्सव के वार्ड की साज सज्जा के लिए वार्ड को किया गया पुररूकृत


-प्रथम पुरूस्कार प्राप्त वार्ड को 10 द्वितीय को 8 तथा तृतीय को 5 लाख विकास हेतु देने की घोषणा

अयोध्या। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले दीपोत्सव के दौरान महानगर के वार्डो को दीपक की ज्योति प्रज्जवलित करने के साथ आकर्षक रुप से सजाने वाले स्थानीय लोगो के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सांसद लल्लू सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने वार्डो को सजाने में सहभागिता करने वाली टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया।
दीपोत्सव के दौरान वार्ड के चौराहों व प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्जवलन, रंगोली, सांस्कृतिक गीत बजा कर दीपोत्सव को व्यापकता प्रदान की गई थी।

जिसमें प्रथम पुरस्कार महंत अवैद्यनाथ वार्ड को मिला। द्वितीय पुरस्कार अवधपुरी वार्ड को तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त रुप से शिवाजी नगर वार्ड व लक्ष्मणघाट वार्ड को मिला। सांत्वना पुरस्कार डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड व अम्बेडगरनगर वार्ड को मिला। सांसद लल्लू सिंह ने सांसद निधि से प्रथम पुरूस्कार प्राप्त वार्ड में विकास हेतु 10 लाख, द्वितीय पुरूस्कार प्राप्त वार्ड में 8 लाख तथा तृतीय पुरूस्कार प्राप्त दोनों वार्डों में 5-5 लाख रूपये विकास हेतु प्रदान करने की घोषणा की। सम्मान समारोह का आयोजन कौशलपुरी स्थित सुरेन्द्र लान में हुआ। जिसमें महानगर से करीब दो हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि रामनगरी अयोध्या से रामराज्य की परिकल्पना पूरे विश्व में प्रसारित हुई है। यहां संस्कृति में आदर्श व मर्यादा समाहित है। दीपोत्सव के माध्यम से यहां के सांस्कृतिक महत्व को वैश्विक स्तर पर परिभाषित किया गया है। हर बार दीपोत्सव का दायरा काफी बढ़ता जा रहा है। जनसहभागिता के माध्यम से इस बार दीपोत्सव काफी व्यापक स्वरुप में नजर आया।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में स्थापित करने की है। इस मंशा को सकार स्वरुप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। आज अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। इसमें दीपोत्सव का भी बड़ा योगदान रहा है। राम के अयोध्या आगमन पर मनाया जाने वाला दीपोत्सव अब पूरे विश्व के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है।

उन्होने कहा कि अगले दीपोत्सव का दायरा और भी बड़ा किया जायेगा। जिसमें नगर निगम के सभी वार्डो को सम्मलित किया जायेगा। इसके साथ में जिले की नगर पालिका, नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में भी इसको व्यापक रुप से मनाया जायेगा। इससे हमारी लोकसंस्कृति व लोकपरम्परा का भी दर्शन दीपोत्सव पूरे लोकसभा क्षेत्र में दिखाई देगा। दीपोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो इसका प्रयास भी किया जायेगा। जनसहभागिता से ही इसको व्यापकता प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, विनय गुप्ता, मनमोहन जायसवाल, शीतला पाण्डेय, अरविंद सिंह, सुशील जायसवाल, जय सिंह छोटे, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, लक्ष्मण बर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रतीक श्रीवास्तव ने किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya