The news is by your side.

समग्र क्रांति साइकिल यात्रा का सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

साइकिल यात्रा मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी :अभय सिंह

गोसाईगंज-फैजाबाद। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविंद गिरी के नेतृत्व में बलिया के जयप्रकाशनगर से निकाली गई लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा का सातवें दिन गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अभय सिंह की अगुवाई में पहुंचे साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हीरालाल यादव नें कहा कि बागी धरती से निकाली गई साइकिल यात्रा मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी आज युवाओं का उत्साह देखकर विपक्षी दलों की नींद उड़ गायब हो जाएगी। वहीं पूर्व विधायक अभय सिह नें कहा कि यह साइकिल यात्रा मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है।ऐसे में युवाओं को आगे आने की जरुरत है। विनोद सिंह जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी गया प्रसाद यादव अध्यक्ष युवजन सभा गोसाईगंज नें कहा कि मंगल पांडेय और जयप्रकाश नारायण की धरती से निकाली गई यात्रा मोदी और योगी सरकार के लिए ताबूत में आखिरी किल ठोकने का काम करेगी। तेजापुर पेट्रोल पंप से शुरू हुई साईकिल यात्रा में बड़ी संख्या में सपाईयों नें शिरकत किया। साईकिल रैली में चेयरमैन रमेश चंद कसौधन सभासद सर्वेश कुमार मोनू शशि कुमार सभासद प्रतिनिधि मुन्ना वर्मा श्यामलाल विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद संजय सिंह राजू मया ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह बबलू डॉ. एम पी यादव प्रधान प्रतिनिधि परमानंद यादव प्रधान राजू गौड़ शिवराम यादव सुरेंद्र यादव बीडीसी विवेक यादव हौसला यादव उदय भान यादव सभापति यादव मनोज जैसवाल मेराज अंसारी बंटी भैया सुनील सिंह विकास सिंह राणा पूर्व जेस्ट ब्लाक प्रमुख रमाकांत यादव नीरज सिंह मलखान सिंह प्रभात सिंह मानू पवन प्रजापति पूर्व सभासद देशराज चैधरी प्रदीप त्रिपाठी अफसर अली मोहम्मद रफी उल्लाह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.