अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना आलापुर क्षेत्र के ग्राम भीटी विड़हर में दबंगो द्वारा दूसरे की आराजी भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अवेध निर्माण तत्काल रोंकवाने की मांग किया है।
पीड़ित जगन्नाथ पुत्र श्याम सुन्दर का कहना है कि भू अभिलेखों में गाटा संख्या 380 हे. .013 जो उसके नाम दर्ज है पर दबंग विपक्षी मुरली आदि जबरन कब्जा कर अवैध भवन का निर्माण करा रहे हैं। विवादित भूमि पर न्यायालय में मुकदमा भी दायर है। राजस्व निरीक्षक द्वारा भूमि की पैमाइस भी की जा चुकी है। इसके बावजूद भी विपक्षी मुरली आदि पीड़ित की भूमि पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। थाना पुलिस ने अभी तक अवैध निर्माण रोंकवाने पर कोई कार्यवाही नहीं की है।
दबंग करा रहे अवैध निर्माण, पुलिस से शिकायत
9
previous post