सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या में एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां महापौर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह सबसे पहले रामकथा पार्क पहुंचे। य़हां से मुख्यमंत्री सीधे रामसेवकपुरम में नव स्थापित श्री रामनाथस्वामी मंदिर में आयोजित भव्य महाकुंभाभिषेकम् व प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उसके बाद कारसेवकपुरम में ’भारतात्मा अशोक जी सिंघल वेद पुरस्कार-2024’ का वितरण समारोह भाग उन्होंने भाग लिया।

कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को हुए दौरे से पूर्व 6 अगस्त को भी अयोध्या में उपस्थित रहे। इस दौरान भी उन्होंने श्रीरामलला व संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई थी। इसके साथ ही, 6 अगस्त को उन्होंने अयोध्या में चले रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया था।

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही सीएम योगी ने गौसेवा और पौधरोपण के लिए भी वक्त निकाला। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी सीएम योगी ने कारसेवकपुरम परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्रीराम गौशाला समिति की गौशाला में गौसेवा की। उन्होंने यहां गायों को पुचकारा और उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाया। इसके उपरांत उन्होंने कारसेवकपुरम कैंपस में ही पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

इसे भी पढ़े  देशभर के अभियंताओं ने सीखा क्षमता वृद्धि का हुनर

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी के विजन अनुसार राज्य सरकार द्वारा गौ संरक्षण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के विभिन्न कार्यक्रम संचालित हैं। इनको लेकर जागरूकता प्रसार के लिए भी कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। वैसे, सीएम योगी खुद भी इन कार्यक्रमों में रुचि लेते हैं और समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya