फैजाबाद। नगर के ककरही बाजार अम्बेडकर नगर वार्ड में सांसद लल्लू सिंह व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की अगुवाई में पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद व भाजपा के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगायी व स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया। यहां मौजूद प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण भी किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान के द्वारा आम जनमानस को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के स्वच्छ होने से विकास की परिकल्पना साकार होती है। केन्द्र सरकार द्वारा हर पात्र को निःशुल्क शौचालय, आवास व विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर सरकार कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अयोध्या नगर निगम को विकसित करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई परियोजनाएं अयोध्या नगर निगम को दी है। आने वाले दिनो में अयोध्या विकसित स्वरुप में दिखाई देगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुधीर चैरसिया पार्षद पुष्पा देवी, राम आषीश निषाद, बुद्धिपाल प्रजापति, बाबूनन्दन सोनकर, अन्नू जायसवाल, नंदन तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Prev Post
Next Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.