in

मेहनत के बल पर सम्मान के लायक होते हैं बच्चे : संजीव सिंह

-पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को किया गया पुरस्कृत

अयोध्या । गुरुनानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया। उसरू स्थित गुरुनानक एकेडमी व खिड़की अलीबेग स्थित गुरुनानक स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। गुरु गोविंद सिंह सभागार में विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और अन्य उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गुरु नानक एजुकेशन सोसाइटी के संरक्षक राजेंद्र सिंह छाबड़ा, सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, सोसाइटी के सदस्य गुरुचरण सिंह आदि ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मेधावी बच्चों ने अपनी पढ़ाई में अच्छी तरह से ध्यान दिया और मेहनत के बल पर सम्मान के लायक हुए।

उन्होंने पुरस्कार न पाने वाले छात्र छात्राओं को निराश नहीं होने और कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने को प्रेरित किया। कहा कि हमें बच्चों को ऐसा वातावरण प्रदान करना चाहिए जिससे वे नवीन सोच बना सके। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का भी दिया जाना वर्तमान परिदृश्य में अति आवश्यक है।

सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने कहा कि संस्था पिछले 53 वर्षों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध प्रकार की अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित करता है। कल्चरल शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीईओ अमनदीप सिंह वीसी ने वार्षिक रिपोर्ट साझा की और स्कूल की उपलब्धियों – शैक्षणिक और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी। छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए सफलता की कामना की। कक्षा 10 व कक्षा 12 वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अलग-अलग खेल से जुड़े विभिन्न छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीईओ अमनदीप सिंह वीसी ने की। संचालन विद्यालय की छात्रा अनुष्का और हर्षिता के द्वारा किया गया। इस दौरान सुरजीत सिंह,प्रतिपाल सिंह गांधी, अतमजीत सिंह,कुलवंत सिंह,अविनाश सिंह,डायरेक्टर अमरनाथ तिवारी,गुरुनानक एकेडमी के प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप मल, गुरुनानक स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पुलिस पार्टी पर हमले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिली जमानत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सोशल मीडिया से हटकर युवा लिखें अपनों को पत्र

कारागार राज्यमंत्री ने डा. डी.आर. भुवन को किया सम्मानित