मुख्य सचिव और डीजीपी ने राम मन्दिर की सुरक्षा का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रामलला का दर्शन कर मन्दिर निर्माण का किया निरीक्षण

अयोध्या। गुरूवार को मुख्य सचिव और डीजीपी रामनगरी अयोध्या के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ही हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल का भी निरीक्षण किया। आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या विकास के पायदान पर चढ़ रहा है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में यहां चार्टड प्लेन उतरेंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।


सुबह करीब 10 बजे रामनगरी पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र व डीजीपी मुकुल गोयल ने पूजा अर्चना करने के बाद राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आस्था का केंद्र होने के नाते यहां दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि यहां कि सुरक्षा कैसे पुख्ता की जाए। इस पर काफी मंथन हुआ है। दूर देशों व अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याएं न हो इसके लिए अलग से सिक्योरिटी होनी चाहिए।इस पर मंथन हुआ है।

अभी हम लोग आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शताब्दी वर्ष तक अयोध्या विकास के सबसे ऊंचे पायदान पर होगी। उस समय जो भी अयोध्या आएगा उसकी आंखे देखती रह जाएंगी। उस दौरान बाहर से आने वाले लोग यहां चार्टर्ड प्लेन से आएंगे। इस दौरान मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह व अन्य अफसर मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya