in

“दूसरों को बदलने से पहले खुद को बदलो“

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान के तहत हुआ संवाद

अयोध्या। जेंडर आधारित हिंसा एवं गैरबराबरी के विरुद्ध 16 दिवसीय हिंसा मुक्त पखवाड़ा अवध पीपुल्स फोरम की ओर से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उदया पब्लिक स्कूल युवाओं के साथ दस्तावेज़ी फिल्म दिखाते हुए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन फिल्मों ने युवाओं के बीच लड़के एवं लड़की में भेद को रेखांकित करने का प्रयास किया। साथ ही फिल्म में चौक चौराहे पर लड़कियों को लड़की होने के कारण शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। इसके अतिरिक्त फिल्म में लड़का लड़की कैसी हो, उनको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए एक सेट समुदाय की मानसिकता बन गई है। जिससे की युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा सही दिशा में आगे नहीं जा पाती है। इस कारण जो हमारे परिवेश में युवाओं का विकास होना चाहिए वो नहीं हो पा रहा है। फिल्म मैन इन किचन में ये सवाल खड़ा किया गया कि क्या कोई काम किसी खास लिंग के लिए ही है। काम तो काम है। इसको ज़रूरत के हिसाब से कोई भी कर सकता है। फिर क्यों हमारे समाज में खाना बनाने के काम को लड़कियों से ही जोड़ कर देखा समझ जाता है। संवाद कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिवांशु मिश्रा ने कहा कि शॉर्ट मूवीज़ दिखाते हुए जेंडर आधारित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना हमारा उद्देश्य है। ये अभियान ठहरी एवं रुकी हुई सोचा में थोड़ा हलचल लेन का एक प्रयास है। हम इस प्रयास के माध्यम से बराबरी एवं छोटी छोटी छिपी हुई हिंसा पर युवाओं को बात करने के लिए प्रेरित कर रहे है। एक दिन में इस तरह की समस्या से बाहर नहीं निकला जा सकता है। पर ये अभियान ये कोशिश जरूर करता है कि हम समस्या में है और इससे बहार आने का रास्ता भी हमको ही खोजना है। कार्यक्रम के समापन से पूर्व विद्यार्थियों ने स्वरचित स्लोगन बनाया। हर्षिता सिंह ने “सोच नई अब हम बनाएंगे, समाज को भय से मुक्ति दिलाएंगे“, सरिता ने “दूसरों को बदलने से पहले खुद को बदलो“, शालिनी ने लड़कियाँ पृथ्वी की सुंदरता है, उसमें इस सृष्टि को बनाने को चलाने की बराबर क्षमता है“ के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। ये अभियान संयुक्त रूप से एक साथ अभियान, सहयोग लखनऊ, ऑक्सफेम इंडिया, प्रेरणा किशोरी विकास केंद्र एवं एक्शन ऐड की ओर से स्थानीय स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान में फोरम की ओर से मोहम्मद अली, आशीष कुमार ,दीपक कुमार और आफाक उल्लाह मौजूद रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

निर्माणाधीन कार्यो को समय से पूरा करें कार्यदायी संस्थायें : डा. अनिल कुमार

कोटेदार की दबंगई से ग्रामीणों में आक्रोश