राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने निर्माण कार्यो का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश


अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र की मंदिर निर्माण समिति की रविवार को बैठक हुई बैठक में निर्माण कार्य की समीक्षा की गई और मौका मुआयना भी किया गया निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ ही कुछ न्यासी तथा पदाधिकारी प्रत्यक्ष तौर पर प्रत्येक निर्माण स्थल तक गए और कार्य की प्रगति का जायजा लिया इसे शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

समिति के अध्यक्ष निपेंद्र मिश्र ने बताया की उन्होंने इंजीनियरों के साथ मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया रास्ते में धूप और वर्षा से बचाव के लिए बनाए गए कैनोपी स्थल भी देखा इसके अलावा स्कैनर बिंदु और तलाशी केंद्र का भी निरीक्षण किया इसके आगे मंदिर की सीढ़ियां हैं।  द्वार तैयार हो गया है बाकी सारी तैयारी समय से पूरी कर ली जाएगी।

मंदिर निर्माण को बाधाओं से बचाने के लिए चल रहा अनुष्ठान

अयोध्या। मंदिर निर्माण को सभी विघ्न बाधाओं से बचाने के लिए देवोत्थानी एकादशी से जन्मभूमि के निकट वेद पाठ चल रहा है इसे महाराष्ट्र के विद्वान संपन्न करा रहे हैं। यह 22 फरवरी तक चलेगा पांच बटुकों की टोली प्रतिदिन इसे संपन्न कराती है। इसमें से दो वेदपाठी और तीन याग्निक है।

प्रत्येक पंद्रह दिन में टोली बदल जाती है।श्री सद्गुरू ग्रुप के अध्यक्ष यशवंत कुलकर्णी के निर्देशन में यह आयोजन चल रहा है विद्वानों का कहना है कि सकारात्मकता का प्रसार करने और राम के समय की अयोध्या को स्थापित करने के लिए यह अनुष्ठान बहुत प्रभावी होगा। बटुक देवेंद्र परसर्निकर बताते हैं कि इसमें सभी बटुक बिना दक्षिणा के सेवा भाव से आ रहे हैं इसके अलावा ठाकुर जी को भी वेदों के मंत्र सुनाये जाते हैं।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

हर शनिवार को हनुमानगढ़ी में भी अनुष्ठान किया जाता है। वेद अनुष्ठान का समय सुबह नौ से साढ़े बारह और शाम को तीन से साढ़े छः बजे तक का है संघ के पदाधिकारी भैया जी जोशी विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री विनायक राव ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, शहीद कोठारी बंधुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी, नागपुर के महानगर संघचालक राजीव लोया आदि इसमें भाग ले चुके हैं।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya