ट्रक में घुसी कार, पुलिस इंस्पेक्टर घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। लखनऊ फैज़ाबाद राष्ट्रीय राज मार्ग पर भेलसर गांव के निकट अयोध्या की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से जा रही कार टकरा गई जिसमें मऊ जनपद में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने पुलिस अधिकारी को भेलसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के पहुचने से पहले ही ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि मऊ जनपद में तैनात अखिलेश कुमार अपनी कार से लखनऊ से मऊ जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के भेलसर गांव के निकट दिन में लगभग 12 बजे आगे जा रहे ट्रक चालक ने ट्रक एकाएक रोक दी जिससे कार ट्रक में पीछे से घुस गई।सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर रास्ता खाली करवा दिया है।घायल पुलिस इंस्पेक्टर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़े  डबल डेकर बस ट्रेलर में टकराई, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya