हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से झुलसा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

सोहावल। तहसील क्षेत्र के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक की पहचान अहम वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना रिंग रोड के किनारे की है। जहां लगभग छह महीने से 33 केवी बिजली लाइन का तार जमीन से करीब पांच फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में विद्युत विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी गई थी। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। यदि जल्द ही लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं किया गया तो भविष्य में इससे और भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई करते हुए लटके हुए तार को सुरक्षित ऊंचाई पर कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े  पलिया शाहबदी में मियावाकी पद्धति से स्थापित होगा संजीवनी उपवन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya