in

भाजपा में सबसे बड़ी भूमिका बूथ व पन्ना प्रमुखों की : साकेत शर्मा

– भाजपा विधान सभा प्रभारी ने महानगर व मण्डल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या। भाजपा के अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर उन्होने महानगर व मण्डल स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके बूथ कमेटी के विषय में जानकारी हासिल की। बूथ कमेटियों को सक्रिय करके उनको और गतिशील करने के लिए उन्होने पदाधिकारियों ने निर्देशित किया। अयोध्या विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा ने कहा कि भाजपा में सबसे बड़ी भूमिका बूथ व पन्ना प्रमुखों की होती है। भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमें केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाता है।

विपक्ष के दुष्प्रचार का भी सही माध्यमों व तरीकों से जवाब देना है। बूथ कमेटी को अपनी सक्रियता और बढ़ानी होगी। इसके लिए सेक्टर व मण्डल स्तर के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को जनता से सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और बढ़ाना होगा। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निवार्हन करना चाहिए।

केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता में उत्साह है। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, रवि शर्मा, दिवाकर सिंह, बालकृष्ण वैश्य, आशा गौड़, तिलकराम मौर्या, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्दर कोरी, आकाश मणि त्रिपाठी, अमल गुप्ता, अंशुमान मित्रा, देवेश तिवारी, मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा के मंत्रियों ने बैठक कर किया मंथन

What do you think?

Written by Next Khabar Team

70 किलो अवैध गाजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ध्रुवीकरण की राजनीति खत्म, अब होगी मानवता की राजनीति : सलमान खुर्शीद