कृषि विवि के कालिंदी छात्रावास में मिला मऊ निवासी छात्र का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मामले की जानकारी के बाद एसडीएम,सीओ ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की

मृतक छात्र आकाश सोनकर (File photo)

अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कालिंदी छात्रावास में एक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी के बाद एसडीएम,सीओ ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है। कुमारगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

मृतक छात्र की पहचान आकाश सोनकर (19 वर्ष) पुत्र अवधेश सोनकर निवासी थाना घोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। वह वेटनरी का छात्र था और कृषि विश्वविद्यालय के कालिंदी छात्रावास के कमरा नंबर 59 में रहता था। सुबह करीब 10रू30 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर साथी छात्रों को आशंका हुई तो उन्होंने माजरा जानने की कोशिश की।

आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़वाया गया तो छात्र अपने कमरे में बेडशीट के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। तत्काल मामले की खबर विश्वविद्यालय प्रशासन और कुमारगंज पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की। एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पीयूष भी मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला साक्ष्य संकलन कराया तथा फोनकर छात्र के परिजनो को बुलवाया।

विश्वविद्यालय के साथी छात्रों ने बताया कि वर्तमान में परीक्षा चल रही है। वह पढ़ाई और अपने भविष्य को लेकर मानसिक दबाव में नजर आ रहा था,जिसके कारण तनाव में था। संभव है कि इसी कारण आत्महत्या कर ली हो। हालांकि पुलिस अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय परिसर में आत्महत्या की यह तीसरी घटना बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े  काशी से आई जम्मूतवी ट्रेन की छत पर चढ़ा साधुवेशधारी युवक

क्षेत्राधिकारी पीयूष ने बताया कि मृतक छात्र के परिजन यहां पहुंच गए हैं । मौत की वजह की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya