जंगल में मिला किशोर का लहूलुहान शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रुदौली।  बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बनमऊ के जंगल से सोमवार की देर शाम को 14 वर्षीय किशोर का लहूलुहान शव बरामद हुआ है। जंगल से बालक के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि बालक की हत्या कर शव नदी में फेका गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बनमऊ निवासी राम मूरत का लगभग 14 वर्षीय पुत्र सुभाष सोमवार की सुबह बनमऊ जंगल के किनारे भैंस बांधने गया था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिवारजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं से उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम को कुछ ग्रामीण बनमऊ के जंगल के अंदर खोजने पहुंचे तो जंगल में उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ।

मृतक के सिर में काफी गहरा घाव था। बाबा बाजार के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट लगी है। जिससे काफी खून निकल गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने मामले में जांच तेजी से करने के निर्देश दिए हैं, वहीं घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा भी निरीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya