काशीपुरी मेले में लोक गायक माधव मुरारी की टीम ने मोहा मन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अमानीगंज। क्षेत्र के गोयड़ी स्थित प्राचीन काशीपुरी बाबा के शिवाला पर प्रतिवर्ष की भांति वृहस्पतिवार को मेलें का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत शुरू हुए मेले में लोक गायक माधव मुरारी की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मन मोहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू ने गायन टीम को सम्मानित किया।

सावन महीने के अंतिम दिन आयोजित मेले में भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की झांकी और अयोध्या महोत्सव में सम्मिलित होने वाली माधव मुरारी की टीम द्वारा प्रस्तुत अहिरवा नृत्य, कजरी, बारामासा आदि लोक नृत्य और गायन ने लोगों का खूब मन मोहा।

आयोजक प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा दुर्गा बक्श सिंह कप्तान एवं कवि अरूण द्विवेदी ने मेले में आए हुए श्रद्धालुओं, श्रोताओं का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। मेले में सेवानिवृत्त उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत, जिला पंचायत सदस्य बब्लू पासी, रमाशंकर मिश्र, राम अंजोर सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सुनील सिंह बंटी, दुर्गा प्रसाद मिश्र, घनश्याम सिंह, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों सहित भारी भीड़ रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya