अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन पूरा बाजार द्वारा किसान समस्याओं को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चित कालीन धरना छठवां दिन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के निर्देश पर 21 दिसम्बर को होने वाले हल क्रान्ति आन्दोलन की तैयारी करने हेतु समाप्त कर दिया गया । धरने को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वमा ने कहा कि 21 दिसम्बर को हल क्रान्ति आन्दोलन की तैयारी करने हेतु अनिश्चित कालीन धरना समाप्त कर दिया जा रहा है और शासन प्रशासन को चेतावनी दिया है कि यदि यदि समस्याओं का समाधान अविलंब नही किया जाएगा तो21दिसम्बर के बाद बडा आन्दोलन छेडा जाएगा धरने पर पंचायत को प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा जिला संगठन मंत्री शोभाराम यादव तहसील अध्यक्ष जगतपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मौर्य शिवपूजन यादव राम अजोर जयचंद गौड़ सिद्धू भारती अलगू यादव रामराज यादव जानकी देवी बनवारी लाल अतुल वर्मा जगदीश यादव राम तिलक राजाराम यादव आदि लोगों ने संबोधित किया।
भाकियू ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन धरना
103
previous post