भाजपा की नीतियों ने गरीबों को गरीब व अमीरों को बनाया अमीर: गंगा सिंह यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपाईयों ने मनाई डाॅ. लोहिया की जयंती

अयोध्या। समाजवादी चिंतक व युग दृष्टा डॉ. राममनोहर लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक है। समाज में असमानता का स्तर डॉ0 लोहिया के समय से भी ज्यादा बढ़ गया है। यह बातें सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने डॉ0 लोहिया की जयंती अवसर पर सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक असमानता तो चरमोत्कर्ष है भाजपा सरकार की नीतियों ने गरीबों को गरीब और अमीरों को और अमीर बनाया है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव व सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के 5 वर्ष के शासन में लगभग पौने पांच करोड़ लोगों का रोजगार चला गया। जबकि भाजपा ने दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि डॉ0 लोहिया की 109वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण हुआ। जिसमें पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, राम बख्श यादव, शैलेंद्र यादव, दूधनाथ यादव, रक्षा राम यादव, आकिब खान, चंद्रभान यादव, कृष्ण कुमार पटेल, मोहम्मद अपील बबलू, नरेंद्र यादव, आयुष श्रीवास्तव, मोहम्मद तालिब खान, अनिल यादव, भविष्य यादव, अभिषेक यादव आदि मौजूद थे। प्रवक्ता ने बताया कि चैक स्थित लोहिया मंडप पर डॉ0 लोहिया की प्रतिमा पर सपा जिला अध्यक्ष श्री यादव की अगुवाई में माल्यार्पण हुआ जिसमें मौजूद पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि देश के हालात अच्छे नहीं है। देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है जिससे स्थिति बिस्फोटक हो गई है। उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान खराब हालातों की जिम्मेदार देश की वर्तमान सरकार है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, मनोज जायसवाल, ओपी पासवान, मंजीत यादव, गौरव पाण्डेय आदि मौजूद थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya