भाजपा की एक राष्ट्र एक चुनाव अवधारणा असंवैधानिक: जे.पी. शास्त्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नवगठित माप प्रदेश कमेटी का हुआ शपथ ग्रहण

फैजाबाद। भाजपा सरकार की एक राष्ट्र एक चुनाव अवधारण असंवैधानिक है। यह विचार मौलिक अधिकार पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. शास्त्री ने व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह प्रेस क्लब सभागार में आयोजित था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह कृत्य जनप्रतिनिधि कानून 1951 को खत्म करने का षड़यंत्र है। भाजपा या कांग्रेस और उनके पिछलग्गू सत्ता पर काबिज रहें यह भाजपा सरकार प्रयास कर रही है।
शपथ ग्रहण करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बौद्ध, महासचिव रमेश कुमार रावत, सचिव बलवीर सिंह शंखवार, संयुक्त सचिव हरिपाल वर्मा, कार्यालय सचिव डा. आर.डी. चन्द्रा, मुख्य संगठन सचिव जगन्नाथ विश्वकर्मा, संगठन सचिव दिनेश कुमार सविता, सम्प्रेक्षक सियाराम नन्द शामिल हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल कुमार को राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने शपथ दिलाया। अनुशासन समिति का अध्यक्ष अवधेश शर्मा को चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है। 11 जून से 30 जून तक फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में संविधान प्रचार रथ चलाया जायेगा। इस अवसर पर डा. आर.सी. श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा, देवी प्रसाद नन्द, जगदीश नागवंशी, मंजूषा नन्दा, संगीता विश्वकर्मा, रामदौर गौतम, रामहेत राजवंशी, वीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya