महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरुक करेगा भाजपा युवा मोर्चा: नेहा सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

केरल आपदा पीड़ितो की सहायता हेतु युवा मोर्चा चलायेगा संग्रह अभियान

फैजाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा 8 सितम्बर को वीरांगना प्रशिक्षण अभियान के तहत माताओं व बहनों को आत्मरक्षा के प्रति जागरुक किया जायेगा। इस दौरान 1090, डायल 100, एण्टी रोमियों स्क्वायड, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा अभियान, महिलाओं के प्रशिक्षण व रोजगार कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, महिला शक्ति केन्द्र योजना की जानकारी दी जायेगी।
भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य नेहा सिंह ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में बहनों को आत्मरक्षा हेतु विभिन्न प्रकार के पैतरें सिखायें जायेंगे। पेन, कंघी, दुपट्टा, पिन आदि से आत्मरक्षा करना बताया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून की जानकारी दी जायेगी। उन्होने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता तथा कल्याण के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। सरकार ने इसके लिए कई योजनाओं की शुरुवात की है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में त्वरित कारवाई करने के निर्देश जारी किये गये है।
आपदा पीड़ितो की सहायता के लिए भाजपा युवा मोर्चा 5 सितम्बर को संग्रह अभियान चलायेगा। जिसकी तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य नेहा सिंह मौजूद रही। बैठक को सम्बोधित करते हुए नेहा सिंह ने कहा कि केरल में बाढ़ आने से कई जिले इसकी चपेट में आ गये है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के द्वारा लगातार आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्वयंसेवको व भाजपा के कार्यकर्ता बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में जाकर लोगो को मद्द कर रहे है। अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के सहभागिता की जिले में भी आवश्यकता है।
कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद साहू व शिवम सिंह ने बताया कि नगर में 5 सितम्बर में 50-50 की दो टोलियों में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकलेंगे। संग्रह करने के बाद जो धनराशि प्राप्त होगी उसे डाफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जायेगा। जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस अवसर पर पिंटू मांझी, नितिन पाण्डेय, सुनील मिश्रा, विवेक त्रिपाठी, अश्वनी गुप्ता, राजन पाण्डेय, अरुण तिवारी, नीरज दीक्षित, भरत श्रीवास्तव, अनुराग त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, आजाद सिंह, गौरव सिंह, कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya