भाषण देकर बेवकूफ बनाने का काम कर रही भाजपा: अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर में आयोजित हुआ सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

फैजाबाद । बूथ मजबूत होगा तो 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहरायेगा। यह बातें बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर स्थित बूथ नम्बर पाॅंच सपा कार्यालय पर कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तैयार रहें कभी भी लोकसभा का चुनाव समय से पहले हो सकता है। बूथ के कार्यकर्ता ही सांसद व विधायक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सत्रह महीनों में भाजपा की प्रदेश सरकार से जनमानस ऊब चुका है प्रदेश में विकास का पहिया धम गया है। केन्द्र की मोदी सरकार देश की भोली-भाली जनता से केवल जुमलेबाजी वाले भाषण देकर बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। खाने पीने की वस्तुए आसमान छू रही हैं। आम आदमी इस महंगाई से परेशान है। सम्मेलन को सम्बोधित करती हुई विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक बूथ का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिये एक मजबूत स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में महिलायें व छात्रायें सुरक्षित नहीं हैं। चारों तरफ डर व भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं व छात्राओं पर आये दिन अत्याचार हो रहे हैं। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि मिल्कीपुर विधान सभा में पांच जोन, पच्चीस सेक्टर व चार सौ तिरसठ बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर दस कार्यकर्ता हैं। सम्मेलन में चार सौ तिरसठ बूथों के प्रभारी व बूथ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रवक्ता ने बताया कि रूदौली विधान सभा का सम्मेलन 09 अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता मिल्कीपुर विधान सभा के अध्यक्ष डा0 वेद प्रकाश यादव व संचालन शिवकुमार यादव ने किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सपा जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, जिला महासचिव बख्तियार खान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, छोटेलाल यादव, अवधेश सिंह, इन्द्रपाल यादव, सर्वजीत सिंह, माखनलाल यादव, संतोष ंिसंह, रितेश यादव, राम बहादुर यादव, हाफिज फैयाज, ब्रह्मानन्द यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, रामलहू यादव, महेश शर्मा, मूलराज यादव, अंसार अहमद, रामकृपाल यादव, रामजीत आदि ने सम्बोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya