-
सूबे के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व अनुपमा जायसवाल करेंगी अस्थि कलश का विर्सजन
-
सहादतगंज से उदया चैराहा तक लाउडस्पीकर से प्रसारित होगी अटल जी की कविताएं
फैजाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश विर्सजन यात्रा 24 अगस्त को जनपद में आयेगी। यात्रा को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले की सीमा रानीमऊ से नयाघाट तक 4 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर यात्रा के दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इसके लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। लखनऊ से आने वाली यात्रा के साथ नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवरलाल गौड रहेंगे। नया घाट पर अस्थि कलश का विर्सजन सूबे के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा व मंत्री अनुपमा जायसवाल करेंगी।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम की सीमा सहादतगंज से लेकर अयोध्या नया घाट तक मानव श्रृंखला बना कर पुष्प वर्षा की जायेगी। अन्य सामाजिक, व्यापारी व अनुसांगिक संगठनों के लोग कई जगह पर यात्रा पर पुष्प वर्षा करेंगे। सहादतगंज से उदया चैराहा तक लाउडस्पीकर के माध्यम से गायत्री मंत्र तथा अटल जी की कविताएं प्रसारित होती रहेंगी। पुष्प वर्षा के बाद कार्यकर्ता व पदाधिकारी यात्रा के साथ नया घाट तक चलेगें। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी को समय पर अपने नियत स्थान पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा से सांसद लल्लू सिंह यात्रा के साथ रहेंगे। यात्रा 11 बजे जिले की सीमा रानीमऊ पहुंचेगी। रानीमऊ पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व विधायक रामचन्द्र यादव के नेतृत्व में दर्शन व पुष्प वर्षा का कार्यक्रम है। बीकापुर विधान पहुंचने पर विधायक शोभा सिंह चैहान के साथ पाटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा पर पुष्प वर्षा करेंगें। मवई चैराहा, रौजागंाव, भेलसर, लोहिया पुल, सत्ती चैरा, अरकुना चैराहा, कांटा, सोहावल बाजार, पूरे काशी नाथ पर प्रमुख कार्यकताओं व पदाधिकारियों के द्वारा अस्थि कलश यात्रा का दर्शन व पुष्प वर्षा की जायेगी।
नगर निगम की सीमा सहादतगंज मंे दोपहर 1 बजे महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेद प्रकाश गुप्त, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम है। सहादतगंज से होते हुए कचेहरी, बस स्टाप तक अस्थि कलश यात्रा वाहनों से तथा उसके बाद पदयात्रा के रूप में तब्दील हो जायेगी। युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा के साथ साथ चलेंगे। रिकाबगंज हनुमान गढ़ी, रिकाबगंज चैराहा, नरेन्द्रालय चैक रीडगंज साहबगंज अमानीगंज उदया चैराहा रानोपाली टेढी बाजार श्री राम अस्पताल हनुमान गढ़ी चैराहा तुलसी उद्यान होते हुए यात्रा राम की पैड़ी पर पहुचेगी। अपरान्ह तीन बजे राम की पैड़ी पहुचने पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी। जिसे सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व अनुपमा जायसवाल, गिरीश चन्द्र यादव, सांसद लल्लू सिंह, सहित पार्टी के प्रदेश के कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सम्बोधित करेंगे। सभा के बाद अस्थि को सरयू में प्रवाहित किया जायेगा।