भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगा गठबन्धन: रामगोविंद चौधरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता

कहा-उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी

अयोध्या । गठबन्धन दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगा। यह बातें नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू द्वारा पूरा बाजार के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि इस बार केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेश विकास और निर्माण का रास्ता अपनाया है और भाजपा विध्वंस और नकारात्मक राजनीति के रास्ते पर है। लोकसभा चुनाव के प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि झूठ बोलने वालों की इस लोकसभा चुनाव में छुट्टी होगी और गठबन्धन की सरकार बनेगी। सम्मेलन में मौजूद पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की गरीब भोलीभाली जनता को अपने शब्दों व जुमलों से गुमराह किया है। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री पाॅंच वर्षों में इतना झूठ बोल चुका है कि यदि किताब लिखी जाय तो कम से कम एक किताब तैयार हो जायेगी। बसपा के फैजाबाद मण्डल जोन इंचार्ज पवन कुमार गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान की धज्जियाॅं उड़ा रहे हैं जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने कहा कि भाजपा के लोग सपा के नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं जिसका जवाब जनता इस लोकसभा चुनाव में देने जा रही है। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूॅंजीपति मित्रों को मजबूत किया और देश के गरीबों के साथ छल-कपट किया। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियाॅं व पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के पास गाॅंव के लिये कोई भी विकास की योजना नहीं है जिससे किसान, व्यापारी और आमजन परेशान हैं। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव व संचालन सम्मेलन के आयोजन जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू ने किया। सम्मेलन में अतिथियों को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में लोकगायक रामस्वरूप फैजाबादी व रानी सिंह ने समाजवादी पार्टी के गीतों को गाकर समाॅं बाॅंधी। सम्मेलन को समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, बाबूराम गौड़, बख्तियार खान, ब्लाक प्रमुख धर्मराज कोरी, ब्लाक प्रमुख भूपेन्द्र सिंह, भदरसा चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद राशिद, सुरेश कुमार गौतम, स्वामी नाथ वर्मा, संग्राम पटेल, दिलीप कुमार विमल, रेखा चैधरी, ओ0पी0 पासवान, रामअचल यादव, रमाकान्त यादव, अशोक वर्मा, तरजीत गौड़, शिवबरन यादव पप्पू, राजभवन, विजय बहादुर वर्मा, रामजनम वर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष आभाष कृष्ण यादव, त्रिभुवन प्रजापति, संतोष सिंह, जियालाल यादव, मनोज शुक्ला, राजमणि यादव, रंजीत सोनकर आदि सपा-बसपा व रालोद के नेताओं ने सम्बोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya