The news is by your side.

मंडल व बूथ इकाइयों को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा

गोसाईगंज । मया बाजार के द्वापर विद्यापीठ में आयोजित बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक मया मंडल की पूरी टीम कथा भाजपा कार्यकर्ता एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अम्बेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा क्षेत्रीय विधायक इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी उपस्थित थे। भाजपा मंडल और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुटे पार्टी के यह बात अम्बेडकरनगर लोकसभा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित पहली बैठक में कही। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए वास्तविक काम बूथ के कार्यकर्ता करते हैं। बूथ ही संगठन की शक्ति का केंद्र होता है। राजनीति की असली जमीन बूथ है। यह जितनी उपजाऊ बनेगी संगठन उतना ही मजबूत होगा।
गोसाईगंज विधानसभा के विधायक इंद्र प्रतााप खब्बू तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच कामों का विकेंद्रीकरण इस तरह होना चाहिए कि सेक्टर और बूथ दोनों को मजबूत बनाया जा सके। सेक्टर संयोजक पूरी गंभीरता से काम करें। मंडल महामंत्री और सेक्टर संयोजकों के साथ महीने में कम से कम एक बार जरूर बैठें। उन्होंने कहा कि समाज भाजपा के साथ है। इस सम्बन्ध को गहराई तक ले जाने का काम कार्यकर्ताओं का है। इस समय संगठन अपने उच्चतम शिखर पर है। लेकिन अभी बहुत आगे जाना है। केंद्र और राज्य सरकार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें आम जनता और समाज के आखिरी व्यक्ति की चिंता कर रही हैं। लोगों को जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। आज गरीबों के लिए भी हवाई यात्रा सुलभ है। सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा सभी क्षेत्र में सरकार महत्वपूर्ण योजनाएं बनाकर काम कर रही है।
बैठक में भाजपा के  जिला अध्यक्ष अवधेश बादल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ के कार्यकर्ताओं को शक्ति का केंद्र माना है। उन्हीं के बल पर हमारी सरकारें बनी हैं। आगे भी इन्हीं के बल पर हमारी सरकार बनेगी। भारत में पूंजीपति और बड़े अधिकारी की पूजा नहीं होती बल्कि उस व्यक्ति की पूजा होती है जो देश-समाज के लिए काम करता है। भाजपा का कार्यकर्ता देश- समाज के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विधानसभा संयोजक दान बहादुर सिंह ने अम्बेडकरनगर भाजपाा प्रत्याशी मुकुट बिहारी बर्मा से आये हुए बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक मया मंडल की पूरी टीम व भाजपा कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पांडे, ध्रुव गुप्ता, अमर बहादुर सिंह, प्रदीप जायसवाल, संजय पराग, शेखर जायसवाल, शोभनाथ बर्मा, मया मंडल महामंत्री रामजी द्विवेदी शत्रुघ्न मोदनवाल, बजरंग प्रसाद चौरसिया, अवधेश स्वर्णकार, प्रशांत गुप्ता, अरविंद पांडे, दुर्गेश मोदनवाल आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्षों से उनके सेक्टर और बूथ रचना के बारे में पूछा। विभिन्न प्रकोष्ठों ,मोर्चों, विभागों, प्रकल्पों के दायित्व और अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। संगठन की विभिन्न बारीकियों से पदाधिकारियों को परिचित कराया।

Advertisements
  • दिनेश जायसवाल
Advertisements

Comments are closed.