in

विधानसभा चुनाव में भाजपा दर्ज करायेगी प्रचंड बहुमत : सुनील बंसल

-भाजपा के 60 विस्तारकों का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के मानस भवन में भाजपा के 60 विस्तारकों का अभ्यास वर्ग सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रशिक्षण के दौरान विस्तारकों को बूथ प्रबन्धन, शक्ति केन्द्र के संचालन, मंडलों के संयोजन व पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग के उपरान्त विस्तारकों को उनके नियुक्त की गयी विधानसभा में भेज दिया गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि विस्तारकों को प्रशिक्षण के उपरान्त उनके तैनाती स्थल पर भेजा जा रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलकर सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर जनता में उत्साह है। भाजपा विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज, क्षेत्रीय प्रमुख विनोद जी, श्रवण जी, नागेश्वर जी, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, उपाध्यक्ष डा राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, देवेश तिवारी, रवि शर्मा, सार्थक तिवारी, अमल गुप्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका

What do you think?

Written by Next Khabar Team

कृषि विवि की सलाह, किसान करें सरसों की खेती

भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले भी राम की शरण में : डा. दिनेश शर्मा