in ,

रोली सिंह के नामांकन जुलूस में एकजुट दिखे भाजपाई

-सासंद व सभी विधायकों की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी रोली सिंह का नामांकन जलूस पार्टी कार्यालय से कचेहरी के लिए निकला। नामांकन जलूस में पार्टी एकजुटता का प्रदर्शन किया। जलूस में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रही। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जलूस का नेतृत्व किया। पैदल मार्च करते हुए जलूस कचेहरी पहुंचा जहां तीन सेट में रोली सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी व योगी के जिन्दाबाद तथा भारत माता की जय के नारे भी लगाये।

जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रभावी रणनीति तैयार कर ली गयी है। भाजपा का अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा होगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ग्रामीण इन्फ्रास्टेक्चर को विकसित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति सरकार कटिबद्ध है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि यूपी में कोविड की दूसरी लहर पर सरकार के प्रयासों की वजह से समय रहते काबू प्राप्त कर लिया गया।

विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि कृषि व कृषकों के उत्थान के लिए हम संकल्पित है। विधायक गोरखनाब बाबा ने कहा कि गांवों को बेहरत परिवाहन सुविधा प्रदान की जा रही है। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीबों, मजदूरों व किसानों के विकास को समर्पित है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय से चुनाव की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह ने कहा कि गांवों का सर्वांर्गीण विकास प्राथमिकताओं में होगा।

इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अशोक सिंह, शक्ति सिंह, डा अमित सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, अभय सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, आलोक कुमार सिंह रोहित जिला पंचायत सदस्यों में अशोक मिश्रा, बब्लू पासी, उदित सरार्फ, देवता पटेल, सुनील सिंह राजपूत, रामनेवल लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, महंत राजूदास, नीरज कन्नौजिया, रामजी तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, वासुदेव मौर्या, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, राजू सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, अमल गुप्ता, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह,, आकाश मणि त्रिपाठी, अंशुमान मित्रा, मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

What do you think?

Written by Next Khabar Team

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

सपा प्रत्याशी इंदूसेन यादव ने सादगी से दाखिल किया नामांकन