अयोध्या। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल व अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर मंगलवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ उन्होने रामलला व हनुमानगढ़ी पर दर्शन किया। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि 27 जून को शाम 5 बजे केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी की वर्चुअल रैली का आयोजन किया जायेगा। पदाधिकारी इसके निमित्त आनलाईन बैठकें करके जिम्मेदारियां सौप दे।
उन्होने बताया कि अयोध्या जनपद से करीब 45 हजार व्यक्ति को मोबाईल के माध्यम से इस वर्चुअल रैली से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर सभी मोर्चो व इकाईयों का लक्ष्य निर्धारित किया जाय। अधिक से अधिक लोगो तक इसका प्रसार किया जाय। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि वर्चुअल रैली की सफलता के लिए बैठकें की जायेगी। सभी पार्षदों को इसके प्रचार प्रसार के लिए लगाया जायेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कह कि सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना प्रस्तुत करके विकास का नया माडल प्रस्तुत किया है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि वर्चुअल रैली की कामयाबी के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगाया जायेगा। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगे। आम जनता को इस रैली में शामिल करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, परमानंद मिश्रा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी पर किया दर्शन
102
previous post