भाजपा अयोध्या जिले की कमेटी पुर्नगठित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

उपाध्यक्ष पर राममोहन भारती सहित 7 व महामंत्री पद पर 3 नामों की हुई घोषणा

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या जिले के कमेटी का पुर्नगठन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद नये कमेटी की घोषणा कर दी। नयी कमेटी में स्थाई आमंत्रित सदस्यों में सांसद लल्लू सिंह, सांसद हरिओम पाण्डेय विधायकों में रामचन्दर यादव, वेद गुप्ता, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, शोभा सिंह, बाबा गोरखनाथ व पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह को रखा गया है।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर राममोहन भारती, डा सरोज मिश्रा, रेखारानी निषाद, शांति देवी रावत, नीलम गुप्ता, ऋषिकेश वर्मा व अशोक मिश्रा की घोषणा की गयी है। वहीं महामंत्री पद पर शकुंतला त्रिपाठी, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह तथा मंत्री पद पर सरयू दूबे, नयनतारा, रामप्रेस यादव, राकेश पाण्डेय राना, लालचन्द्र चौरसिया, शिव गोविन्द पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, बृजेन्द्र जायसवाल का चयन किया गया है। कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र जायसवाल को बनाया गया है। जिला पदाधिकारी में एक उपाध्यक्ष तथा एक महामंत्री का पद रिक्त रखा गया है। 69 जिला कार्यसमिति के सदस्यों तथा 17 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये है।

भाजपा महिला मोर्चा की कमान डा. विजय लक्ष्मी व अल्पसंख्यक मोर्चा की निजामुद्दीन को

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अयोध्या की कमान डा विजय लक्ष्मी जायसवाल को सौपी गयी है। उन्हें मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। निजामुद्दीन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर इनके नामों की घोषणा की।
डा विजय लक्ष्मी जायसवाल मया ब्लाक के गोसाईगंज बाजार की रहने वाली है। लम्बे समय इन्होने भाजपा के लिए कार्य किया है। इससे पहले डा विजय लक्षमी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व चुनाव में महिला मोर्चा की गोसाईगंज विधानसभा प्रभारी रह चुकी है। गृह विज्ञान से पोस्ट ग्रेजुएट व एन्जिओं मैनेजेमेट डिप्लोमा होल्डर के साथ प्राकृतिक चिकित्सा में इन्होने डाक्टरेट किया हुआ है। परिवारिक पृष्टभूमि के तहत इनके ससुर 1989 में गोसाईगंज के चेयरमैन हुए थे। 1996 से 2011 तक इनकी सास गोसाइगंज की भाजपा से चेयरमैन थी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya