लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे भाजपा पदाधिकारी: रमापति मौर्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लाभार्थी सम्पर्क अभियान योजना की हुई बैठक

फैजाबाद। केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्पर्क व संवाद स्थापित कर 2019 के लक्ष्य को प्राप्त करने का काम करेंगे। यह विचार भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री रमापति मौर्या ने सहकारी बैंक के सभागार में लाभार्थी सम्पर्क अभियान योजना बैठक में व्यक्त किया।
उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर पात्र को मिला है। समाज का हर तबका योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से काफी प्रसन्न है। अब आवश्यकता है कि योजनाओं के लाभार्थियों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करने की। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा लाभार्थियों सम्पर्क व संवाद स्थापित करने से माहौल बनेगा। समाज का यह बड़ा तबका आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका में होगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर पात्र को निःशुल्क आवास, शौचालय, एलपीजी गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। गांवांे की सड़को को मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है। गरीबों के इलाज के लिए निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापित धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, राधेश्याम त्यागी, शकुंतला त्रिपाठी, मनीराम निषाद, अरविंद सिंह, परमानंद मिश्रा, गोकरन द्विवेदी, शत्रुघन पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह के अलावा मण्डल अध्यक्ष व लाभार्थी मंडल प्रमुख आदि थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya