The news is by your side.

भाजपा का कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा राम मंदिर : शिव प्रताप शुक्ल

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया रेमंड शोरूम का उद्घाटन

फैजाबाद। भाजपा सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राम मंदिर कभी भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं रहा। यह आस्था का विषय है। मंदिर सरकार नहीं जनता और साधु-संत बनाते हैं। सरकार मंदिर व मस्जिद बनाने का काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर बनाने के तीन विकल्प हैं कानून, आम सहमति या फिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला।
उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना में 13 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है। जनधन योजना में 32 करोड़ लोगों का खाता खोला गया। इन खातों में 86 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। इसके पूर्व शिवप्रताप शुक्ल ने शहर के रिकाबगंज में एक शोरूम का उद्घाटन किया। साथ ही अयोध्या में हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के साथ अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,भाजपा के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय गुप्त समेत अन्य मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  पीएम मोदी का विजन, देश को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने को मिशन के तौर पर करेंगे कार्य : पंकज सिंह

Comments are closed.