धर्म व जाति बांटकर सत्ता का ख्वाब देख रही भाजपा: डॉ. निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया चुनावी सम्पर्क

अयोध्या। धर्म व जाति को बांटकर सत्ता हासिल करने का भाजपा पुनः ख्वाब देख रही है। जिसे सर्व धर्म सम्भाव विचार वाली जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पर्व सांसद व फैजाबाद लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री ने दरियाबाद में जनसम्पर्क के दौरान व्यक्त किया। उन्हांेने आरोप लगाया कि जब-जब देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्तासीन होती है तब तब देश में कट्टरपंथी शक्तियों का उदय होता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नौजवानों से वादा किया है अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो उन्हें रोजगार देगी या 72000 सालाना देने का काम करेगी। इस मौके पर शालू, राम प्रसाद वर्मा, रणजीत सिंह, आनंद वर्मा ,अनूप मिश्रा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कोई भी आवारा पशु रोड़ों पर घूमता दिखाई ना दे : निखिल टीकाराम फुंडे
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya