भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर: अभय सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज विधान सभा का सपा बूथ प्रभारी सम्मेलन सम्पन्न

फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्राप्त है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची पर चल रहे संशोधन कार्यक्रम में नये मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करायें व फर्जी वोटों को निरस्त करायें। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने गोशाईगंज विधान सभा के तारून स्थित राम सुचित महाविद्यालय में आयोजित बूथ प्रभारी सम्मेलन में कहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता सीताराम मास्टर व संचालन गोशाईगंज विधान सभा अध्यक्ष सियाराम निषाद ने किया। सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि बूथ प्रभारी का पद बडा महत्वपूर्ण व बड़ी जिम्मेदारी वाला है। प्रभारियों को प्रत्येक दिन एक घण्टा पार्टी के लिये कार्य करना होगा। गोशाईगंज के पूर्व विधायक व सम्मेलन के संयोजक अभय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा के विकास कार्यों पर भाजपा के मंत्री, विधायक अपना बोर्ड लगा रहे हैं। थानों में लूट व दलाली की जा रही है। ग्रामीण अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं। मरीजों का हाल बेहाल हो गया है। भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है और उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में जातियों के बीच में नफरत फैलाने का काम किया है। 2019 का लोकसभा चुनाव बड़ी परीक्षा है। 2019 का चुनाव ही 2022 का रास्ता खोलेगा। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हैदरगंज के जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण यादव ने कहा कि जातियों में जातियाँ बाॅंटी जा रही है। भाजपा लोकतंत्र समाप्त करके देश के संविधान को बदलना चाहती है। पूरा बाजार के जिला पंचायत सदस्य शम्भूनाथ सिंह दीपू ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता नींव की वह ईंट पर जिसके बल पर इमारत खड़ी होती है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि बूथ सम्मेलन में 452 बूथों के प्रभारी मौजूद थे। सम्मेलन में लोक गायक राम स्वरूप फैजाबादी ने समाजवादी गीतों को गाकर समाजवाद का संदेश दिया। सम्मेलन के अन्त में चितावाॅं क्षेत्र के बूथ प्रभारी 55 वर्षीय जमुना यादव के निधन पर दो मिनट का शोक प्रकट किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष भागीरथी तिवारी, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, तारून के ब्लाक प्रमुख विजय प्रताप सिंह पप्पू, मया के ब्लाक प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बब्लू, बिन्देश्वरी यादव, संजय सिंह राजू, प्रधान संघ के अध्यक्ष रामरंग यादव, शैलेन्द्र यादव, मोहम्मद असलम, रामसुन्दर यादव, सरफराज नसरूल्ला, इन्द्रजीत यादव, जमुना प्रसाद वर्मा, सुरेन्द्र यादव, मोहम्मद अली, कृष्णा यादव, त्रिभुवन प्रजापति, गया प्रसाद यादव, विजय बहादुर वर्मा, अखिलेश यादव टक्कू, शकुन्तला निषाद, रामदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, श्रीनाथ निषाद, रवीन्द्र यादव, अजीत पटेल, अरशद आलम मोनू, के0के0 सिंह, शमशाद अंसारी आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya