केरल आपदा पीड़ितो के लिए भाजपा ने चलाया धन संग्रह अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। केरल आपदा पीड़ितो की सहायता के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने धन संग्रह अभियान चलाया। मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रवासी ठाकुर नेहा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों में जाकर व्यवसायियों से सहायता हेतु आगे आने की अपील की। अभियान सिविल लाईन चैराहे से शुरु होकर चैक पर जाकर समापन हुआ। इस दौरान सड़क की दोनो पटरियों पर व्यापारियों से सम्पर्क किया गया। संग्रह के उपरान्त इकठ्ठा हुई राशि को डाफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जायेगा।
अभियान के दौरान नेहा सिंह ने कहा कि आपदा पीड़ितो की मद्द करना हम सभी का कर्तव्य है। देश के किसी भी हिस्से में अगर कोई आपदा आती है तो पूरे देश को इसके प्रति एकजुट होना चाहिए। आरएसएस व भाजपा के द्वारा लगातार अभियान चलाकर केरल में आपदा पीड़ितों की मद्द की जा रही है।
धन संग्रह अभियान में जिला संयोजक प्रमोद साहू, पिंटू माझी, विशाल सिंह, दीपक पाठक, नितिन पाण्डेय, पवन चैरसिया, गौरव सिंह, आशीष कुमार, दीपक पाण्डेय, भरत श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, अश्वनी सिंह, अनुराग त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, अवधेश गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला, आदर्श शुक्ला मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  ‘जन मन के राम’ साझा संग्रह का विमोचन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya