महानगर को 26 सेक्टरों में बांटकर भाजपा ने शुरु किया बूथ चलो अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा ने महानगर के 201 बूथों को 26 सेक्टरों में बांटकर बूथ चलो अभियान शुरु कर दिया है। इन सेक्टरों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गयी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा की टीम घर घर पहुंचकर संवाद स्थापित करेगी तथा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायेगी। सदस्यता को लेकर महानगर एक रिकार्ड बनायेगा। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।
सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि वे स्वयं कंटोमेंट बोर्ड, जनौरा, अमानीगंज तुलसी कन्या सेक्टरों की जिम्मेदारी सम्हालेंगे। इसके साथ में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव रानोपाली, रीडगंज, हैदरगंज, अश्वनिपुरम, अमल गुप्ता को सिविल लाईन, विनोद श्रीवास्तव को जानकी घाट, महाराजा सेक्टर, स्मृता तिवारी को रामकोट व कटरा, बालकृष्ण वैश्य को विद्याकुंड व हनुमानगढ़ी, तिलकराम मौर्या को लक्ष्मणपुरी व शाहजहांपुर, सुनील यादव को साहबगंज, आलोक द्विवेदी को अंगूरीबाग, मनीष श्रीवास्तव को फतेहगंज, रवि सोनकर को दिल्ली दरवाजा व बेगमगंज, अनुराग त्रिपाठी को लालबाग, अलाउद्दीन खान को कंधारी बाजार, शैलेन्दर कोरी को रिकाबगंज व विनोद गुप्ता को सहादतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसे भी पढ़े  संभव : जनशिकायतों का त्वरित समाधान हो : गिरीशपति त्रिपाठी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya