उपलब्धियों के साथ चुनाव मैदान में है भाजपा: लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दर्जनों गांवों में चौपाल लगाकर गिनाया जनहितकारी कार्य

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने प्रातः नगर के रिकाबगंज, महाजनी टोला, झारखण्डी में जनसम्पर्क किया। दोपहर को सोहावल के डेढ़ दर्जन गांवों में चौपाल लगायी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कैंट व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नाका क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।
सांसद लल्लू सिंह ने सोहावल के पटरौली, भिटौरा, कोला, खिरौनी, कोटे, पुरवारी, लखौर सहित डेढ़ दर्जनों में चौपाल के दौरान कहा कि सर्वांगीण विकास और पात्रों को चैखट पर योजनाओं का लाभ प्रदान करने की उपलब्धियों के साथ चुनाव मैदान में है। उत्तर प्रदेश में पिछले दो साल व अन्य सरकारों के पन्द्रह साल के कार्यकाल की अगर हम समीक्षा करें तो यूपी में वर्तमान सरकार का दो साल पिछली सरकारों के पन्द्रह साल पर भारी है। गांवो को मुख्य मार्गो को जोड़ने के साथ अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने बहुत कुछ किया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर भाजपा ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से मुस्कान लाने का काम किया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि किसानो, व्यापारियों व गरीबों के उत्थान हेतु सरकार ने योजनाएं दी। उनको सफलता पूर्वक लागू किया। बिचैलियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इस दौरान व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, विश्व प्रकाश रुपन, रीना द्विवेदी, अमीर चंद जायसवाल, अनिल सिंह, बृजेन्दर सिंह, बब्लू मिश्रा, भानू प्रताप सिंह, शकुंतला गौतम मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  धूमधाम से मनाया गया गायत्री पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya