in ,

पेड़ से टकराई टूरिस्ट बस, दर्जनों तीर्थयात्री घायल

बीकापुर। आन्ध्र प्रदेश के काकुलम जिले से श्रद्धालुओ को लेकर तीर्थ यात्रा पर निकली टूरिस्ट बस के अचानक कोतवाली क्षेत्र में नेहरू इण्टर कालेज के सामने हाइवे के किनारे अचानक शीशम के पेड से टकरा जाने से बस पर सवार ढेड दर्जन से अधिक तीर्थ यात्री घायल हो गयेे। घायल तीर्थ यात्रियों में 5 महिलाएं भी शामिल है। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के टकराने के बाद पेड जड से धरासाही होकर 3 खण्डो में टूट गया। पेड के टूटने के बाद बस आगे जाकर विद्युत पोल से भी टकराई जिससे पोल टूटकर ध्वस्त हो गया। किन्तु संयोग इतना ही ठीक था कि पोल से टकराने के बाद बस रूक गयी और आगे न बढ पाने से करन्ट प्रवाहित पोल में लगे विद्युत तारो की चपेट में आने से बाल बाल बच गई और एक बडा हादसा होते होते टल गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गयी और तत्काल दुर्घटना स्थल पहुचकर सभी घायलो को बस से उतार कर पुलिस व एम्बुलेन्स वाहन से बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाई जहां सभी चोटहिलो का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलो की हालत सामान्य होने की वजह से आगे निकल चुकी तीर्थ यात्रियों की दूसरी बस से अपने गणतव्य के लिये चले गये। घायल तीर्थ यात्रियों में सूर्याराम 44 वर्ष पुत्र सत्याराम टाटा नायडू 60 साल पुत्र अमला नायडू अन्नपूर्णा अम्मा 55 साल पत्नी टाटा नायडू श्रीराम 45 साल पुत्र परशुराम मरम्मा 40 साल पत्नी राम नायडू सूयारामा 45 साल पत्नी श्रीराम रामू 60 साल पुत्र रन्नादिन महावाई 55 साल पत्नी गणयम्मा दुर्गाराव 60 साल पत्नी आर राव राम नायडू 50 साल पुत्र शेखर रामा उमेश 40 साल पुत्र चन्दन नायडू सुमेहा 50 साल पुत्र केल्लन नायडू बाहूली 50 साल पुत्र अज्ञात अलथी 60 साल पुत्र त्रिवेन्द्री तथा बस चालक गोविन्द 56 साल पुत्र अपला परशुराम के नाम शामिल है। जिनकी संख्या 15 है। इसके अलावां भी बस पर सवार तमाम तीर्थ यात्रियों को टक्कर के बाद झटके से हल्की फुल्की चोटे आयीं है। सभी घायल तीर्थ यात्री आन्ध्र प्रदेश के काकुलम जिले के रहने वाले है। घायलो के उपचार में लगे डा0 दीपक सिंह व अन्य सीएचसी चिकित्सा सूत्रो के अनुसार सभी घायल तीर्थ यात्री खतरे से बाहर है। हालत सामान्य देख इन्हे आराम की सलाह देकर अस्पताल से छुटटी कर दी गई। कोतवाली के इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा की निगरानी में करीब 2 घण्टो तक चिकित्सक व चिकित्साकर्मियो के उपचार के बाद तीर्थ यात्रियों की आगे निकल गई दूसरी टूरिस्ट बस के वापस आ जाने पर घायल सहित सभी तीर्थ यात्री दूसरी टूरिस्ट बस से आगे के लिये प्रस्थान कर गये। एक तीर्थ यात्री ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस पर 45 से 50 लोग सवार थे। यह बस 9 दिन पूर्व आन्ध्र प्रदेश से चलकर कोलकाता उडीसा व बनारस से बाया सुल्तानपुर अयोध्या के लिये जा रही थी कि रास्ते में बस एपी 35 डब्लू 5677 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

उपलब्धियों के साथ चुनाव मैदान में है भाजपा: लल्लू सिंह

ग्रामीण महिलाओं को इको फ्रेंडली के निर्माण का दिया प्रशिक्षण