भाजपा ने कभी अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया : राजकिशोर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा महानगर के अयोध्या हनुमान बाग में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत ने कहा कि भाजपा ने कभी अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा के साथ पार्टी निरंतर जनता के समक्ष अपने प्रति विश्वास में वृद्धि कर रही है। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। 
उन्होने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखजी के राष्ट्रवाद व पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना आज सार्थक नजर आ रही है। देश को विखंडित करने वाली विचारधारा अब समाप्त होने के कगार पर है। भाजपा ने कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की। सदा सबका साथ और सबका विकास के सिद्धान्त पर काम किया है। समाज के हर उम्र, वर्ग के लोगो ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताई है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग पांच सत्रों में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, स्मृता तिवारी, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, तिलकराम मौर्या, डा पंकज श्रीवास्तव, पियूष रंजन श्रीवास्तव, रामधीरज पाण्डेय, अमल गुप्ता, धनश्याम पहेलवान, रीना द्विवेदी, अलाउद्दीन खान, आलोक द्विवेदी, विनोद श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, अरविंद सिंह, आशीष मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, विद्याकांत द्विवेदी सहित पार्टी पदाधिकारी, मण्डलों व मोर्चो के अध्यक्ष मौजूद रहे। 
नाका स्थित गणपति गेस्ट हाउस में जिले के प्रशिक्षण सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए हम एक नये भारत के निर्माण में अपना महती योगदान दे। सरकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को मिलने के संकल्पों को हमने सार्थक किया है। हम अपने व्यक्तिगत हितों की अपेक्षा देश व समाज के विकास को सर्वोपरि रखे। नव भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका के विषय हम सदा मनन करे। वर्ग शुरु होने के पहले महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर में पार्टी की रुपरेखा के विषय में जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महामंत्री संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, अशोक मिश्रा, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, इ0 रणवीर सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya