भाजपा सरकार में लोकतंत्र को खतरा: अरविन्द

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सपा की समग्र क्रान्ति साइकिल यात्रा लखनऊ रवाना

फैजाबाद। भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। यह बातें लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रान्ति साइकिल यात्रा के संयोजक व युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अरविन्द गिरि ने राजधानी रवाना होने से पूर्व कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। जनता को लोकतंत्र बचाने के लिये और संविधान की रक्षा के लिये सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समग्र क्रान्ति के लिये आगे आना होगा। साइकिल यात्रा को राजधानी रवाना करने के लिये सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू ने सपा का झण्डा दिखाया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेकने के लिये नौजवान बलिया से लेकर लखनऊ की सड़कों पर आ गया है। 2019 में सपा का परचम फहरायेगा। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि दोनों सरकारों के खिलाफ उपज रहे जन आक्रोश को देखते हुए अब यह तय है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार चन्द दिनों की ही मेहमान है। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि साइकिल यात्रा को मिले जनसमर्थन को अप्रत्याशित बताते हुए युवाओं ने अब ठान लिया है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकना है। श्री पाण्डेय ने कहा कि दोनों ही सरकारों से जनता बुरी तरह से ऊब चुकी है। बीकापुर के पूर्व विधायक आनन्दसेन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़ गये हैं। पूर्व की सपा सरकार द्वारा अपने शासनकाल में कराये गये कार्यों का क्रेडिट लेने के लिये वर्तमान सरकार जुटी हुई है। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि महागठबन्धन को अब तक मिली सफलता से यह हो गया है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार का सूफड़ा अब साफ हो जायेगा। हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव इसका उदाहरण है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि यात्रा का समापन 05 अगस्त को लखनऊ में होगा जहाॅं पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साइकिल यात्रियों का स्वागत कर प्रमाण पत्र भेंट करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि साइकिल यात्रा का सहादतगंज, मिर्जापुर, दराबगंज, जलालाबाद, चिर्रा जगनपुर, रौजागांव, परानापुर, बसहा चैराहा व रूदौली आदि स्थानों पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव के निर्देश पर साइकिल यात्रियों का स्वागत हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि जगह-जगह स्वागत करने वालों में मसौधा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, प्रधान अनुराग सिंह, गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, चैधरी बलराम यादव, महन्त अनिल मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, एजाज अहमद, शादमान खान, मनोज जायसवाल, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, सरफराज नसरूल्लाह, इन्द्रपाल यादव, मिर्जा सादिक हुसैन, हामिद जाफर मीशम, मो0 अपील बब्लू, सनी यादव, ओपी पासवान, छोटेलाल यादव, राम प्रसाद वर्मा, उमेश यादव, कामिल हसनैन, शाहबाज खान लकी, तालिब खान, ज्ञानेन्द्र यादव, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, विशालमणि यादव रिक्की, अमर बहादुर यादव, सन्टी तिवारी, रजत गुप्ता, अमन यादव, बालकृष्ण मिश्र, राम प्रसाद वर्मा, जयसिंह यादव, नन्हकन यादव, अनिल यादव बब्लू, राकेश यादव, पंधारी यादव, जय प्रकाश यादव, राम अचल यादव आलू नेता, एस0के0 रावत, अजय रावत, सुनील भारती आदि सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya