किसानों के हित में योजनाएं प्रदान कर रही भाजपा सरकार : कामेश्वर सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दर्जनों स्थानों पर हुआ स्वागत

अयोध्या। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के प्रथम आगमन पर जिले में दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं माल्यापर्ण करके उनका स्वागत किया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। केन्द्र के प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में योजनाएं प्रदान कर रही है।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि में आधुनिकता का समावेश होना अति आवश्यक है। किसानों को तकनीकी रुप से और सक्षम बनाने तथा उनकी हर अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, विजय यादव बृज मोहन तिवारी रवि कुमार गोकर्ण द्विवेदी राकी द्विवेदी इंजीनियर रवि तिवारी, सुनील तिवारी, सुनील द्विवेदी, राजेश गौड़ मौजूद रहे।
वहीं चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में मुमताज नगर चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर आदित्य तिवारी ,शुभांशु सिंह छोटू,हरदीप मौर्य धर्मेन्द्र मौर्य,अभिषेक तिवारी,संतशरण पाल प्रधान घाटमपुर,अमर बाबा ,रत्नेश तिवारी,हिमांशु कनौजिया मौजूद रहे। रौनाही टोल प्लाजा पर देवेश सिंह मंडल महामंत्री किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रवीण सिंह, देवेश सिंह, उदय सिंह, पवन वर्मा, सुरेन्द्र कोरी, रोहित कुमार, अमरेश वर्मा, अरविंद रावत, सुभाष पाण्डेय, गौरव मिश्रा, प्रमोद कुमार, अमरजीत, संजय तिवारी, अमर चौधरी, आकाश, राजनाथ, कृपाराम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  देशभर के अभियंताओं ने सीखा क्षमता वृद्धि का हुनर

सत्ती चौरा चौराहा पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बल्ले ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद गौड़, योगेन्द्र सिंह फौजी, सतनाम सिंह, कृष्णदत्त मिश्रा, राजकरन मौर्या, वैजनाथ यादव, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुशील सिंह भुटकन, विपुल सिंह, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya