रामलीला समिति के पदाधिकारी पर्व की तैयारियों को लेकर चिंतित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नगर निगम के अधिकारियों के साथ समिति पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

अयोध्या। राम काज कीजै बिना, मोहि कहां विश्राम , को चरित्रार्थ करते हुए, शनिवार को प्रातः केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति का प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त नागेन्द्र यादव एवं नगर निगम के अन्य तमाम अधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में संयोजक गगन जायसवाल , नगर निगम के प्रभारी राजेश गौड़ और अतुल सिंह के साथ नगर की रामलीला स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारी पर्व की तैयारियों को लेकर चिंतित दिखे। कोठापार्चा रामलीला और साहबगंज की रामलीला के पदाधिकारियों द्वारा निगम के कार्यों पर नाराजगी जताई गई, सबसे आश्चर्य की बात यह है कि तीन महीने पूर्व साहबगंज रामलीला के कार्य का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बावजूद आज तक विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं शुरू हुआ है।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि रामलीलाओं के शुभारंभ होने में मात्र कुछ ही दिन शेष हैं किंतु कहीं ना कहीं प्रशासनिक उदासीनता के कारण , राम की नगरी में ही रामलीलाओं के कार्य न होना यह अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ वर्ष पूर्व ऐसी ही उदासीनता और अव्यवस्था के कारण साहबगंज रामलीला में रथ पलट गया था और भगवान के स्वरूप चोटिल होंगे थे।

इस बार भी स्थिति खराब है, ऐसे में अव्यवस्था के कारण अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। श्री जायसवाल ने आगे बताया कि संपूर्ण जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाएं लगभग 2700 स्थानों पर तथा नगरीय क्षेत्र में लगभग 300 स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ पूरे जनपद में लगभग 200 स्थानों पर व अयोध्या महानगर में लगभग 12 स्थानों पर प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े  अयोध्या की सड़कें होंगी चकाचक, 42 किलोमीटर मार्गों की मरम्मत का अभियान शुरू

जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार पूरे जनपद में इस समय मां दुर्गा के पंडालों के निर्माण के कार्य अधिकतर स्थानों पर प्रारंभ हो गया है वही नगरीय क्षेत्रों में भी कई प्रमुख पूजा स्थलों पर मां दुर्गा के पंडाल के निर्माण का कार्य द्रुतगति से चल रहा है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम के अधिशासी अभियंता जलकल एवं नगर निगम के अधिशाषी अभियंता प्रकाश व अन्य कर्मचारियों सहित, केंद्रीय समिति के पुलिस समन्वयक श्री जे एन चतुर्वेदी के साथ जोनल प्रमुख चंदन गुप्ता व राजेश कुमार जायसवाल राजू, अंजनी पांडेय,वजीरगंज जप्ती रामलीला के पियूष मौर्य लकी, कोठापार्चा रामलीला के आशीष महिंद्रा, चौक रामलीला के कन्हैया अग्रवाल, साहबगंज रामलीला के रानू द्विवेदी, शंकरगढ़ रामलीला के हनुमान प्रसाद वर्मा , हैदरगंज रामलीला के रजनीश गुप्ता फतेहगंज रामलीला के राजीव गुप्ता सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya